रेवती यादव बनीं बिलासपुर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, यादव महासभा ने की 12 जिलों में नई नियुक्तियां

प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव की घोषणा, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व की अनुशंसा पर महिला प्रकोष्ठ को मिली नई मजबूती

बिलासपुर। अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी की सहमति और अनुशंसा पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला प्रकोष्ठ के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की है।

इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय की जानकारी महासभा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष, उच्च न्यायालय अधिवक्ता अखिलेश यादव ने मीडिया को दी।

बताया गया कि ये नियुक्तियां महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बलवीर सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव एवं राष्ट्रीय सचिव एस.डी. यादव इंजीनियर की सहमति और अनुशंसा पर की गई हैं।

प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता यादव तथा प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मी यादव की विशेष अनुशंसा पर निम्न पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष

  • श्रीमती रेवती यादव – बिलासपुर शहर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती विजय लक्ष्मी यादव – बिलासपुर ग्रामीण महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती पूनम यादव – रायपुर ग्रामीण महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
    विशेष दायित्व: रायपुर उत्तर एवं रायपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र
  • श्रीमती ललिता यादव – रायपुर शहर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती उर्मिला यादव – मुंगेली महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती सावित्री यादव – महासमुंद महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती रेणुका यादव (भाटापारा) – बलौदाबाजार महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती पंकज लता यादव – रायगढ़ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती ललिता यादव (वैशाली नगर) – भिलाई-दुर्ग महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती रेणु यादव – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती श्वेता गोपाल – सारंगढ़ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • श्रीमती मंजू भोजपुरी यादव – जांजगीर-चांपा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष

एक माह में ब्लॉक और वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य

प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आगामी एक माह के भीतर अपने-अपने जिलों में ब्लॉक एवं वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन सुनिश्चित करें।

गठित समितियों और पदाधिकारियों की सूची निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करनी होगी। इस कदम को महासभा द्वारा प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी गई नियुक्तियों की सूचना

इन नियुक्तियों की प्रतिलिपि राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बलवीर सिंह यादव, नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मनोज यादव, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को सूचनार्थ भेज दी गई है।

अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा के इस नए संगठनात्मक विस्तार से प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलने और संगठन की गतिविधियों को ब्लॉक एवं वार्ड स्तर तक विस्तार देने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    नवरात्रि में भक्ति की रसधार! ओंकारेश्वर मंदिर की भजन संध्या में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, सनातन संस्कृति के संवर्धन का दिया संदेश

    बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सागा ले आउट स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भजन संध्या भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम संगम बन गई। महिला भजन मंडली की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने ऐसा भक्तिमय वातावरण रचा कि उपस्थित श्रद्धालु भजनों की रसधार में भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। महिला भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सनातन संस्कृति का संवर्धन ही समिति का उद्देश्य कार्यक्रम में…

    Continue reading
    बिलासपुर में वैदिक परंपरा से मना दो विशिष्ट विभूतियों का जन्मदिवस, मंत्रोच्चार के बीच पंचतत्व पूजन और काव्यांजलि ने बांधा समां

    पूर्व न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेयी एवं डॉ. ओमप्रकाश बिरथरे के जन्मोत्सव पर वैदिक संस्कार, साहित्य और सम्मान का अनूठा संगम बिलासपुर। जन्मदिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन के मूल्यों, संस्कारों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी माध्यम है। इसी भाव को साकार करते हुए बिलासपुर में पूर्व न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेयी एवं बुनियादी प्रशिक्षण संस्था के पूर्व प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश बिरथरे का जन्मदिवस भारतीय एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप उनके निवास पर गरिमामय वातावरण में मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पंचतत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *