स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा: बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत, शहर में दिखेगी स्वदेशी शक्ति

बिलासपुर: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में निकाली जा रही “स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा” कल बिलासपुर पहुंचेगी। स्वदेशी आत्मनिर्भरता और भारतीय उत्पादों के प्रोत्साहन का संदेश लिए यह रथ यात्रा आम जनता और व्यापारियों में विशेष उत्साह जगा रही है।

कल 5 दिसंबर, शुक्रवार को रथ सुबह 10 बजे चकरभाठा से प्रारम्भ होकर 11 बजे नेहरू चौक पहुंचेगा। इसके बाद देवकीनंदन चौक में संक्षिप्त सभा आयोजित होगी। यहाँ पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी सहित शहर के वरिष्ठजन हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करेंगे।

रथ यात्रा का मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा —
नेहरू चौक → देवकीनंदन चौक → सदर बाजार → गोलबाजार → सिटी कोतवाली → तेलीपारा रोड → पुराना बस स्टैंड → अग्रसेन चौक → श्रीकांत वर्मा मार्ग → व्यापार विहार → महाराणा प्रताप चौक। यहाँ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रथ तखतपुर होते हुए मुंगेली के लिए प्रस्थान करेगा।

कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी टीम मैदान में
कैट बिलासपुर की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, जिला अध्यक्ष किशोर पंजवानी, महामंत्री हीरानंद जैसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र अजमानी, दिलीप खंडेलवाल, परमजीत उबेजा, संजय मित्तल, महिला विंग से निहारिका त्रिपाठी, प्रतिज्ञा सिंह, बबीता ताम्रकार, और स्वदेशी जागरण मंच से डॉ. सुशील श्रीवास्तव, सोअमित्र गुप्ता, नारायण गिरी गोस्वामी, दादा सुब्रत जाकी, अरुणा दीक्षित सहित पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है।

रथ यात्रा को लेकर व्यापारियों और नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर आज स्वदेशी संकल्प के सार्थक संदेश का साक्षी बनेगा।

  • Related Posts

    नीट-2026 को लेकर बिलासपुर प्रशासन की तैयारी कितनी मजबूत?

    बिलासपुर: नीट (UG)-2026 परीक्षा को लेकर बिलासपुर प्रशासन ने जिस स्तर पर तैयारी शुरू की है, वह केवल एक नियमित सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि एक हाई-रिस्क राष्ट्रीय परीक्षा के प्रति गंभीरता का संकेत है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से केंद्राध्यक्षों, सिटी कोऑर्डिनेटरों एवं अधिकारियों की बैठक लेना यह दर्शाता है कि प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता।  क्यों महत्वपूर्ण है यह तैयारी? नीट देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। लाखों विद्यार्थियों का भविष्य इस परीक्षा…

    Continue reading
    बिलासपुर: आखिर सिविल ड्रेस में किस मिशन पर थे दो आरक्षक? कार्रवाई के बाद उठे सवाल

    लाइन अटैचमेंट के पीछे सिर्फ अनुशासन या कोई बड़ा संदेश? बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में दो आरक्षकों को बिना सूचना सिविल ड्रेस में वाहन जांच करने के आरोप में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) संबद्ध कर दिया गया। सतही तौर पर यह एक सामान्य विभागीय कार्रवाई प्रतीत होती है, लेकिन इसके पीछे कई प्रशासनिक, कानूनी और कार्यप्रणाली संबंधी प्रश्न छिपे हुए हैं। आखिर कार्रवाई इतनी गंभीर क्यों मानी गई? आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि दोनों आरक्षकों ने थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *