बिलासपुर शिक्षा विभाग का मामला: 12 साल से वित्त शाखा पर कब्जा… अधिकारी बदले, लेकिन विजय तिवारी नहीं!

कलेक्टर संजय अग्रवाल के नाक के नीचे DEO कार्यालय में चल रहा ‘लंबा खेल’- सूत्र 

इस पूरे मामले में विवादित प्रभारी DEO विजय टांडे आखिर चुप क्यों हैं?

बिलासपुर। जिले के शिक्षा विभाग में एक चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। विभाग में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत विजय तिवारी पर पिछले कई वर्षों से वित्त शाखा पर एकछत्र कब्ज़े, मनमाने तरीके से वेतन आहरण, अनेकों वित्तीय अनियमितताओं और शासन नियमों की खुली अनदेखी के आरोप गंभीर रूप से लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, विभाग के भीतर तिवारी को “सुपर क्लर्क” की उपाधि दी जाने लगी है—क्योंकि अधिकारी बदलते गए पर इनका प्रभार नहीं बदला जा सका।

एक ही शाखा में 12 वर्षों से जमे — शासन के तबादला नियम हवा!

सूत्र बताते हैं कि विजय तिवारी पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से वित्त शाखा में तैनात हैं, जबकि शासन के स्पष्ट नियम के अनुसार किसी भी लिपिक को इतने लंबे समय तक एक ही संवेदनशील शाखा में नहीं रखा जा सकता। कई डीईओ ने इनका प्रभार बदलने की कोशिश की, आदेश भी जारी किए गए… लेकिन तिवारी पहले की तरह फिर उसी कुर्सी पर बैठे नज़र आए। यहाँ तक कि कलेक्टर द्वारा अनुमोदित आदेश भी प्रभावी नहीं हो पाया।

 ताज़ा मामला – मेडिकल लीव पर कर्मचारी का वेतन निकाल दिया!

सबसे ताजा प्रकरण में कार्यालय के एक कर्मचारी हेमंत शर्मा, जो चिकित्सा अवकाश पर थे, उनका वेतन तिवारी द्वारा जारी कर दिया गया। डीईओ कार्यालय ने इस पर कारण बताओ सूचना (Show Cause) जारी की, लेकिन आश्चर्य—तिवारी ने उसका कोई जवाब ही नहीं दिया।
  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *