बिलासपुर की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी से लगातार दूसरी जीत

सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 में बिलासपुर टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 2 मई को रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेले गए मुकाबले में बिलासपुर ने जांजगीर-चांपा को 9 विकेट से हराकर 4 अंक अर्जित किए।

मैच की शुरुआत में बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। जांजगीर-चांपा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 118 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सौरभ जयसवाल और प्रवीण केवट ने 18-18 रन बनाए, जबकि लव्यम राजपूत ने 15 रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाज़ी में श्रेयम सुंदरम और मयंक यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। उनके अलावा प्रवीण यादव, स्नेहिल चड्ढा, मोहित रावत और रवि रोशन ने एक-एक विकेट लेकर जांजगीर की बल्लेबाज़ी को बांधे रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए 11.3 ओवर में ही 119 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम को जीत दिलाने में अभिजीत ताह और नावेद अली की पहली विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी निर्णायक रही। नावेद अली ने 33 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि अभिजीत ताह ने नाबाद 41 रन बनाए।

जांजगीर-चांपा की ओर से एकमात्र सफलता दुर्गेश सोनवानी को मिली।

मैच के निर्णायक मंजीत सिंह और आशुतोष जाधव रहे, थर्ड अंपायर की भूमिका में नितिन कठवार थे। स्कोरर की जिम्मेदारी मनोज तिवारी और महेंद्र साहू ने निभाई, जबकि मैच ऑब्जर्वर नवीन श्रीवास्तव थे। बिलासपुर टीम के कोच शैलेश सैमुअल हैं।

बिलासपुर अब अपना अगला मुकाबला 4 मई को रायपुर के विरुद्ध भिलाई के सेक्टर-10 मैदान में खेलेगी।

यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *