छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025: बिलासपुर बुल्स की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री, आयुष पांडे के शतक की बदौलत सरगुजा टाइगर्स पर 28 रन से जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा बीसीसीआई के निर्देशानुसार आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) सीजन 2 में बिलासपुर बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने सरगुजा टाइगर्स को 28 रन से हराकर टूर्नामेंट के अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की की।

मैच नंबर 11 में सरगुजा टाइगर्स के कप्तान आशुतोष सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिलासपुर बुल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 102 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए और नाबाद लौटे। कप्तान शशांक सिंह ने भी 24 गेंदों में 40 रन (2 चौके, 3 छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं शुभम मौर्या ने उपयोगी 31 रन जोड़े। सरगुजा टाइगर्स की ओर से दिवाकर, वासुदेव और हर्ष ने एक-एक विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरगुजा टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान आशुतोष सिंह ने 62 रन, सानिध्य हूरकत ने 37 रन और गगनदीप सिंह ने 25 रन का योगदान दिया।

बिलासपुर बुल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद इरफान ने 4 विकेट, वरुण सिंह भुई ने 2 विकेट जबकि रुद्र प्रताप, अंकित कुमार और शुभम मौर्या ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इस जीत के साथ बिलासपुर बुल्स को 2 अंक मिले और अब उनके 4 मैचों में कुल 6 अंक हो चुके हैं, जिससे उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

मैच के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे आयुष पांडे, जबकि ‘सुपर सिक्सर’ का खिताब कप्तान शशांक सिंह को मिला। साथ ही अब तक 4 मैचों में 204 रन बनाकर आयुष पांडे ‘पर्पल कैप’ के हकदार बन गए हैं।

बिलासपुर बुल्स अपना अगला और अंतिम लीग मैच 12 जून को शाम 7:30 बजे राजनांदगांव पैंथर के खिलाफ खेलेगा।

यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दी गई।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    वेतन रोकना समाधान नहीं, व्यवस्था सुधारना असली चुनौती

    छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय ने गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर मूल पदस्थापना स्थल पर लौटने और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि आदेश का पालन नहीं करने वालों का जुलाई माह का वेतन रोक दिया जाएगा। पहली नजर में यह निर्णय प्रशासनिक अनुशासन स्थापित करने की दिशा में एक कठोर लेकिन आवश्यक कदम प्रतीत होता है। सरकारी व्यवस्था में संलग्नीकरण (अटैचमेंट) हमेशा से विवाद का विषय रहा है। कई कर्मचारी वर्षों तक मूल पदस्थापना छोड़कर अन्य…

    Continue reading
    2003 से लंबित बैकलॉग पर बड़ा सवाल: अजाक्स ने सरकार से कहा— पहले सही गणना, फिर तत्काल भर्ती और पदोन्नति

    नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बैकलॉग पदों को भरने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष भर्ती अभियान शुरू किए जाने के फैसले का छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने स्वागत किया है। हालांकि, संगठन ने स्पष्ट किया है कि केवल भर्ती अभियान पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि वर्ष 2003 से अब तक लंबित सभी बैकलॉग पदों की पारदर्शी और विभागवार गणना कराकर वास्तविक रिक्तियों का खुलासा किया जाना चाहिए। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव एस.के.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *