बिलासपुर: महर्षि विद्या मंदिर की हृषिका श्रीवास्तव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सभी विषयों में पाया A1 ग्रेड

बिलासपुर: महर्षि विद्या मंदिर, मंगल, बिलासपुर की होनहार छात्रा हृषिका श्रीवास्तव ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार सफलता अर्जित की है। हृषिका ने सभी मुख्य विषयों में A1 ग्रेड हासिल करते हुए विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया है।

हृषिका ने अर्थशास्त्र में 99 अंक, उद्यमिता में 98 अंक, व्यवसाय अध्ययन में 96, अंग्रेज़ी में 95 और लेखाशास्त्र में 93 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त विषय योग में भी उन्होंने 97 अंक अर्जित किए हैं।

उनकी माता श्रीमती अंशु श्रीवास्तव और पिता रूपेश श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि हृषिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रही हैं। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि, “हृषिका जैसे विद्यार्थी हमारे लिए प्रेरणा हैं। उनका समर्पण और मेहनत अनुकरणीय है। हम उनके इस शानदार प्रदर्शन पर गर्व करते हैं।”

यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे बिलासपुर जिले के लिए गौरव का विषय है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *