बेलतरा में उबाल: लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, महिलाओं का सड़कों पर हक़ की हुंकार
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिंगियाडीह में चल रहा “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। पहली बार क्षेत्र की गरीब, मेहनतकश महिलाएं अपने हक और अस्तित्व की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतर आई हैं। आंदोलनकारियों के तेवर साफ संकेत दे रहे हैं कि यह संघर्ष अब सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि प्रदेश स्तरीय जन आंदोलन का रूप लेने जा रहा है। लिंगियाडीह बचाओ के संरक्षक, कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष, किसान मजदूर महासंघ एवं एससी–एसटी–ओबीसी महासंघ के नेता तथा प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता श्याममुरत कौशिक ने साफ…









