बिलासपुर में पहली बार जया किशोरी की भजन संध्या, 9 से 11 जनवरी तक “नानी बाई का मायरा” की भव्य प्रस्तुति
सेवा, भक्ति और संस्कृति का संगम—श्री प्रेम सेवा परिवार करा रहा जया किशोरी की भव्य कथा भक्ति का महासंगम: जया किशोरी की कथा में 8000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बिलासपुर। शहरवासियों के लिए भक्ति, भाव और संस्कृति से सराबोर एक ऐतिहासिक अवसर आने वाला है। श्री प्रेम सेवा परिवार के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी की तीन दिवसीय भजन संध्या एवं कथा “नानी बाई का मायरा” का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक मिनोचा कॉलोनी, बिलासपुर में किया जा रहा है।…









