बिलासपुर: देवकीनंदन चौक पर गूंजा भारत माता का जयकारा, मास्टर तनिष्क वर्मा ने तीन घंटे तक बांधा भक्ति और देशभक्ति का समां!
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवकीनंदन चौक में भारत माता की भव्य आरती आयोजित की गई, जिसमें देशभक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। यह कार्यक्रम मां भारती राष्ट्र जागरण मंच द्वारा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे स्टार गायक मास्टर तनिष्क वर्मा, जिन्हें हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मानित किया गया है। तनिष्क ने लगातार तीन घंटे तक भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्ति और…
















