बिलासपुर: मॉरीशस में नागरी लिपि विषयक चर्चा में डॉक्टर विनय कुमार पाठक का सानिध्य
बिलासपुर। नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली की मॉरीशस इकाई द्वारा वैश्विक लिपि के रूप में नागरी लिपि विषयक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के लिए डॉक्टर विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ को विशेष मंतव्य देने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह वेबिनार भारतीय समय अनुसार संध्या 6 बजे, आज 31 अगस्त 2025 को प्रारंभ होगा। इस आयोजन में डॉ. शुभंकर मिश्र (उपमहासचिव, विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस) मुख्य अतिथि होंगे। डॉक्टर हरिसिंह पाल (महामंत्री, लिपि परिषद दिल्ली) की अध्यक्षता में…

















