बिलासपुर: नगर निगम आवास योजना के नाम पर ठगी – सपना सराफ गिरफ्तार
बिलासपुर। अटल आवास दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया की पहचान सपना सराफ (उम्र 52 वर्ष, निवासी कल्याण बाग, राजकिशोर नगर, सरकंडा, जिला बिलासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सौरभ तिवारी, लिपिक, कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर निगम बिलासपुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि आवेदिका उमा साहू एवं संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर…

















