बिलासपुर रेंज को मिला नया आईजी, रामगोपाल गर्ग ने संभाला कार्यभार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत रामगोपाल गर्ग, आईपीएस को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार 23 जनवरी को उन्होंने विधिवत रूप से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग इससे पहले रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा और दुर्ग जिलों एवं रेंज मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक और मैदानी अनुभव को देखते हुए बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, आईपीएस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए आईजी का स्वागत किया। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर परिचयात्मक चर्चा की।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *