रायपुर: खनिज विभाग की रिकॉर्ड कमाई: 2024-25 में लक्ष्य पार, 2025-26 में दिसंबर तक 10,345 करोड़ का राजस्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में खनिज साधन विभाग के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में आगामी कार्ययोजना, खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, जिला खनिज न्यास (DMF), तकनीकी नवाचार तथा विभागीय पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रगति की सराहना करते हुए टिन पोर्टल के माध्यम से समय पर और नियमित भुगतान व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और हितग्राहियों का विश्वास मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री ने कोरंडम उत्खनन के माध्यम से स्थानीय लोगों को कटिंग एवं पॉलिशिंग जैसे कार्यों से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को विश्वास में लेकर परियोजनाओं के लाभों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए तथा तय समय-सीमा में खनन कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने DMF से विकास कार्यों की स्वीकृति नियमानुसार शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए, ताकि बुनियादी सुविधाओं का त्वरित विकास हो सके।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से “खनिज ऑनलाइन 2.0” प्रणाली विकसित की गई है। खनिज ब्लॉक नीलामी से पहले लैंड शेड्यूलिंग तथा बंद और उपेक्षित खदानों के निस्तारण के लिए SOP भी तैयार की गई है। वित्तीय जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 14,592 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ है, जबकि 2025-26 में 17 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध दिसंबर तक 10,345 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

बैठक में यह भी बताया गया कि टिन कलेक्शन मॉडल से जुड़े परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने इसे आजीविका संवर्धन का सफल मॉडल बताते हुए इसे और अधिक बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव सह खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद, संचालक रजत बंसल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: टोल पर अब न लाइन, न कागजों का झंझट! केसला बना छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल टोल प्लाजा

      केसला टोल की असली परीक्षा: सिर्फ कैशलेस नहीं, ‘कष्टलेस’ भी बने सफर बिलासपुर: डिजिटल इंडिया के दौर में छत्तीसगढ़ के केसला टोल प्लाजा का पूरी तरह डिजिटल होना निश्चित रूप से स्वागतयोग्य खबर है। बिलासपुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर स्थित इस टोल प्लाजा में स्थानीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन मासिक पास, डिजिटल सत्यापन, फास्टैग और जीआईएस आधारित पात्रता जैसी सुविधाएं शुरू होना तकनीकी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बदलाव है। लेकिन किसी भी नई डिजिटल व्यवस्था की सफलता केवल ऐप और पोर्टल लॉन्च होने से तय नहीं…

    Continue reading
    रायपुर: सावन की हर सुबह महादेव के नाम… नयन-पल्लवी के श्रृंगार और महिलाओं के भजनों से शिवमय हुई अवनि ग्रीन्स सोसायटी

    रायपुर। सावन का महीना शुरू होते ही रायपुर की अवनि ग्रीन्स सोसायटी का शिव मंदिर आस्था और भक्ति का विशेष केंद्र बन गया है। यहां सावन के पहले दिन से प्रतिदिन भगवान शिव का आकर्षक और मनोहारी श्रृंगार किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में नयन और पल्लवी पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ प्रतिदिन शिवजी का श्रृंगार कर रही हैं। मंदिर में केवल श्रृंगार ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन भक्ति की ऐसी स्वर लहरियां भी गूंज रही हैं, जो पूरे परिसर को शिवमय बना रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *