बिलासपुर : बस यात्रा बनी मुसीबत, सर्राफा व्यापारी का कीमती ज्वेलरी बैग रहस्यमय तरीके से गायब!
रतनपुर। रायपुर के सर्राफा व्यापारी किशोर कुमार रावल के साथ एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। व्यापारी व्यापारिक काम से अंबिकापुर गया था और बस से रायपुर लौट रहा था। रास्ते में चोरों ने उसकी ज्वेलरी से भरा बैग गायब कर दिया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी ने बताया कि बस में सफर के दौरान उसे झपकी लग गई। इसी बीच तीन से चार अज्ञात आरोपी, जो अंबिकापुर से बस में उसके पीछे सवार हुए थे, रतनपुर स्टॉपेज के बीच उसकी नींद का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गए।…

















