रंग, राग और रिश्तों की रवानी… होली पर झूमेगा बिलासपुर प्रेस क्लब परिसर!

बिलासपुर। पत्रकारिता के व्यस्त और जिम्मेदार दायित्वों के बीच सौहार्द, संवाद और सांस्कृतिक उल्लास का रंग घोलने के लिए बिलासपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी (कार्यकाल 2025-27) एक बार फिर तैयार है। प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह रंगारंग आयोजन 3 मार्च, मंगलवार, दोपहर 2 बजे से प्रेस क्लब परिसर में होगा। रंग, उमंग और आपसी सद्भाव से सराबोर इस महोत्सव में पारंपरिक फाग गीतों की गूंज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा और स्नेह-भेंट का आत्मीय वातावरण देखने को मिलेगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने सभी पत्रकार साथियों और सदस्यों से गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों को प्रगाढ़ करने और सकारात्मक संवाद का अवसर है।”

प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहार ने इसे पत्रकार साथियों के बीच समन्वय और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजते हुए सदस्यों के बीच आत्मीयता बढ़ाने वाले आयोजनों को प्राथमिकता देता रहा है।

उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव ने भी अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।

प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने समस्त पत्रकार साथियों एवं आमंत्रित अतिथियों से सादर उपस्थिति का अनुरोध किया है, ताकि होली का यह उत्सव पारंपरिक उल्लास, सौहार्द और पत्रकार एकजुटता के संदेश के साथ यादगार बन सके।

अबकी होली… संवाद की हो, सद्भाव की हो और प्रेस परिवार की एकता की हो! 

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *