बिलासपुर: शरद पूर्णिमा पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन
प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी ने कवियों को किया सम्मानित बिलासपुर। शरद की उज्ज्वल चांदनी और साहित्यिक वातावरण के बीच प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार) रहे। अध्यक्षता दुबे (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. गजेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ कवि सनत तिवारी एवं रमेश चन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कवियों को मिला सम्मान इस…

















