युवा नेतृत्व को मजबूती: साहिल भाभा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी

बिलासपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला Bilaspur द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से साहिल भाभा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

साहिल भाभा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद साहिल भाभा ने विधायक अमर अग्रवाल, सहित समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा युवा मोर्चा की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि साहिल भाभा के नेतृत्व में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और पार्टी की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाएगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के साइन बोर्ड कबाड़ में—जिंदा संसाधन, मरी हुई जवाबदेही

    बिलासपुर को “स्मार्ट सिटी” बनाने का सपना कागज़ पर नहीं, सड़कों पर दिखना चाहिए। लेकिन नगर निगम के जोन कार्यालय क्रमांक 5 परिसर की तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती हैं—पब्लिक की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड, कबाड़ के पास पड़े हुए। यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है— ये बोर्ड टूटे-फूटे या बेकार नहीं हैं। वे अच्छी स्थिति में, पढ़ने योग्य और तुरंत उपयोग के काबिल हैं। यहीं से सवाल और तीखा हो जाता है— जब संसाधन जिंदा हैं, तो व्यवस्था क्यों…

    Continue reading
    सम्मान, साहित्य और संवेदना का संगम” — बिलासपुर में सजी शब्दों की गरिमामयी महफिल

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरा एक बार फिर साहित्य, समाजसेवा और सम्मान की उजली परंपरा से आलोकित हुई, जब प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव, विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित कर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का दीप प्रज्वलित किया गया। इस गरिमामयी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सुरेन्द्र तिवारी की चर्चित कृति “सफ़हात…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *