डॉ. विनय कुमार पाठक बने ‘महामूर्खाधिराज’, न्यायमूर्ति बाजपेयी ‘भोकवाधिराज’ — बिलासपुर में ठहाकों के बीच सजा महामूर्ख सम्मेलन 2026

बिलासपुर।होली के रंग, व्यंग्य की धार और ठहाकों की गूंज के बीच बिलासपुर ने एक अनोखा और यादगार आयोजन देखा। भारत सरकार से पंजीकृत संस्था न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) के बैनर तले आयोजित “महामूर्ख सम्मेलन 2026” ने हंसी और मनोरंजन का ऐसा माहौल बनाया कि पूरा सभागार ठहाकों से गूंजता रहा। जो लोग किसी कारणवश इस सम्मेलन में नहीं पहुंच पाए, वे निश्चित ही इस अनूठे आयोजन को मिस कर बैठे।

कार्यक्रम का आयोजन जेपी वर्मा कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया, जहां हास्य, व्यंग्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत की मधुर प्रस्तुति से हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित तनिष्क वर्मा ने ऑर्गन पर होली के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद NFB ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय की प्राचार्या ज्योति तिवारी के मार्गदर्शन में दृष्टिबाधित बच्चियों अन्नपूर्णा, प्रियंका, आरती (हारमोनियम), अनुराधा (ढोलक), अंजू और काव्या ने नशा मुक्ति पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण हास्य एवं व्यंग्य कवियों की शानदार प्रस्तुतियां रहीं। कवि राकेश कुमार श्रीवास्तव (हास्य-व्यंग्य), सुरेश पैगवार (हास्य-व्यंग्य), श्रीमती सोमप्रभा तिवारी ‘नूर’ (श्रृंगार रस), मनोहर दास मानिकपुरी (छत्तीसगढ़ी गीत-गजल) तथा रमेश श्रीवास (छत्तीसगढ़ी व्यंग्य) ने अपनी चुटीली रचनाओं और तीखे व्यंग्य से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर तक ठहाके लगाते रहे।

इन हस्तियों को मिली हास्यपूर्ण उपाधियां

सम्मेलन की खास बात रही मंच से दी गई हास्यपूर्ण उपाधियां, जिसने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।

-थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक को “महामूर्खाधिराज” की उपाधि दी गई।
–न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्र भूषण बाजपेयी को “भोकवाधिराज” की उपाधि से नवाजा गया।
–समाजसेवी शैलेंद्र सिंह कछवाहा को “जोजवानंद” की उपाधि प्रदान की गई।
–सोनकर कॉलेज मुंगेली के संचालक संतू लाल सोनकर को “भोकवानंद” की उपाधि दी गई।
–बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा एवं सचिव संदीप करिहार को “मूर्ख सम्राट” की उपाधि दी गई।
–प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी को “मूर्खाधिराज” की उपाधि से सम्मानित किया गया।

इन उपाधियों की घोषणा होते ही सभागार में ठहाकों की गूंज और तेज हो गई और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ इसका आनंद लिया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में हंसी, सकारात्मकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हैं। होली के अवसर पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को जोड़ने और तनावमुक्त करने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित लोगों ने इस सम्मेलन को प्रदेश का सबसे अनोखा और मनोरंजक आयोजन बताया।

इस संबंध में NHICF के डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में रचनात्मकता, हास्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है तथा आगे भी ऐसे आयोजन आयोजित किए जाते रहेंगे।

मंच संचालन कृष्णा तिवारी ने किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल, साहित्यकार रमेश श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अतुलकांत खरे, बेमेतरा के पत्रकार नंदकुमार राजपूत, धरम वर्मा, तरुण शर्मा, मस्तूरी प्रेस क्लब के पदाधिकारी रघु यादव एवं उनकी टीम, शेख असलम, मोहन मदवानी, विकास रोहरा, कमल दुसेजा, दीपक, तरुण मिश्रा, सन्नू श्रीवास सहित सैकड़ों पत्रकार, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *