बिलासपुर में खनिज चोरों पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जब्त

बिलासपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। 26 एवं 27 फरवरी को खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसा। जांच के दौरान निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, लमेर, घुटकू, कोनी, बिरकोना, मोपका एवं चकरभाठा क्षेत्रों में दबिश दी गई। –मोपका क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। –चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा एवं खनिज मुरुम…

Continue reading
विन्ध्यधाम में आस्था का संगम: प्रो. विनयकुमार पाठक ने किए माँ विंध्यवासिनी व श्रीवृद्धेश्वरनाथ के दर्शन

विन्ध्याचल (उ.प्र.)। विश्रुत साहित्यकार, भाषाविद् एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के प्राक्तन अध्यक्ष प्रो. विनयकुमार पाठक 24 फ़रवरी को माँ विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर के दर्शन-पूजन हेतु विन्ध्याचल पहुँचे। उनके साथ रमेशचन्द्र श्रीवास्तव (साहित्यकार एवं Ex. I.S.S., बिलासपुर), कृष्णचन्द्र श्रीवास्तव (बालीपुर, ज्ञानपुर) एवं डॉ. गजेन्द्र तिवारी (प्राचार्य, बीएड कॉलेज, खोखरा जांजगीर) भी उपस्थित रहे। माँ भगवती के विधिवत दर्शन-पूजन के पश्चात सभी अतिथि भगवान बूढ़ेनाथ मंदिर, गिरिजापुर (मिर्ज़ापुर) पहुँचे, जहाँ भगवान श्रीवृद्धेश्वरनाथ एवं भगवती गिरिजा का पूजन-अर्चन किया गया। परमपूज्य महन्त डॉ. योगानन्द गिरि जी महाराज के सान्निध्य…

Continue reading
बिलासपुर: पैरोल पर छूटे 38 में से 37 कैदी फरार, कोर्ट ने शुरू की सख्त मॉनिटरिंग

बिलासपुर। प्रदेश की जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईकोर्ट में पेश शपथपत्र में डायरेक्टर जनरल (जेल) ने स्वीकार किया है कि पैरोल पर छोड़े गए 38 कैदियों में से 37 अब तक फरार हैं, जबकि सिर्फ एक को ही गिरफ्तार किया जा सका है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद हाईकोर्ट ने मामले को नियमित मॉनिटरिंग के लिए तय कर दिया है। कैसे खुली परतें? प्रदेश के विभिन्न जेलों से पैरोल पर छोड़े गए बंदियों की वापसी न होने पर हाईकोर्ट ने…

Continue reading
प्रयागराज में सम्मानित हुए सत्येन्द्र तिवारी, मिली ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

प्रयागराज। थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) का एक दिवसीय विशेष अधिवेशन विगत 20 फरवरी को संगम नगरी प्रयागराज में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य अधिवेशन में नगर के सुप्रसिद्ध कवि एवं समीक्षक सत्येन्द्र कुमार तिवारी को ‘विद्या वाचस्पति’ (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा गंभीर शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। उनके शोध प्रबंध का विषय था — “द्विवेदी युग के प्रतिनिधि कवि सरयू प्रसाद त्रिपाठी ‘मधुकर’: व्यक्तित्व एवं अवदान”। इस शोध…

Continue reading
बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिल्हा शाखा की कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा गिरफ्तार

दो करोड़ से ज्यादा का बैंक घोटाला: SBI बिल्हा की कैशियर एसीबी के शिकंजे में बिलासपुर। आर्थिक अनियमितता के एक बड़े मामले में एसीबी बिलासपुर की टीम ने स्टेट बैंक बिल्हा शाखा की तत्कालीन कैशियर श्रीमती तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने बैंक कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर 2,06,37,600 रुपये का गबन कर बैंक को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।  क्या है पूरा मामला? शाखा प्रबंधक पीयूष बारा द्वारा एसीबी मुख्यालय रायपुर में की गई शिकायत के अनुसार, 19 दिसंबर…

Continue reading
बिलासपुर में खनिज चोरों पर बड़ी कार्रवाई: 6 वाहन जब्त, कोयला-रेत का अवैध परिवहन पकड़ा गया

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। 24 एवं 25 फरवरी 2026 को खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खनिज विभाग की टीम ने सेंदरी, कोनी, मंगला, घुटकू, लछनपुर, निरतु, तुरकाडीह और लोखड़ी क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध परिवहन और भंडारण का खुलासा हुआ।  सेंदरी में कोयला और रेत का अवैध परिवहन…

Continue reading
“संकल्प 2026: विकास का विज़न या वोट का समीकरण?”

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जब 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया, तो साफ था कि यह सिर्फ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट “SANKALP” थीम के साथ आया है — यानी वादों को जमीन तक पहुंचाने का दावा। अब सीधे मुद्दे पर आते हैं — यह बजट छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कितना फायदेमंद और कितना जोखिम भरा है?  किसान: सरकार का सबसे बड़ा दांव…

Continue reading
बजट 2026: 1.72 लाख करोड़ के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की ओर कदम, पर बिलासपुर को चाहिए और रफ्तार – रेवती यादव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ का वर्ष 2026 का बजट आज विधानसभा में पारित हो गया। कुल 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आकार के साथ यह बजट राज्य के अब तक के बजटों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए रेवती यादव, जिला अध्यक्ष शिवसेना ने इसे “संतुलित और सुशासन आधारित” बजट बताया, लेकिन बिलासपुर के लिए और अधिक प्रावधान की आवश्यकता भी जताई। रेवती यादव ने कहा कि राज्य का बजट वर्ष दर वर्ष बढ़ता हुआ आज 1.72 लाख करोड़…

Continue reading
प्रयागराज में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा: बिलासपुर के साहित्यकार रमेश चंद्र श्रीवास्तव और शिक्षाविद डॉ. गजेंद्र तिवारी को थावे विद्यापीठ की मानद उपाधियां

बिलासपुर/प्रयागराज। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण तब आया जब बिलासपुर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव को थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) द्वारा “विद्या वाचस्पति” (मानद पीएच.डी) से सम्मानित किया गया। यह अलंकरण प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) स्थित भजनानंद आश्रम के सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में कुलाधिपति स्वामी हरिहरानंद महाराज मुख्य अतिथि रहे, जबकि कुलपति डॉ. विनय पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रतिकुलपति डा. जंग बहादुर पांडे तथा कुल सचिव डॉ. पीएस दयालयति की विशिष्ट उपस्थिति ने…

Continue reading
अयोध्या धाम के लिए बिलासपुर से 1008 रामभक्तों का विराट काफिला 25 मार्च को होगा रवाना

बिलासपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का आध्यात्मिक नाता एक बार फिर जीवंत होने जा रहा है। रामनवमी के पावन अवसर पर 25 मार्च को 1008 रामभक्तों का भव्य जत्था अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगा। यह निःशुल्क यात्रा समाजसेवी प्रवीण झा के संयोजन में लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रही है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। तीसरे वर्ष भी आस्था का महाकुंभ ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने बताया…

Continue reading