तुलसी की चौपाइयों से जागी संस्कारधानी: बिलासपुर में साहित्य और अध्यात्म का महासंगम, अब राष्ट्रीय स्तर पर होगी तुलसी जयंती
राष्ट्रीय स्तर पर हर साल होगा आयोजन, साहित्यकारों और प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान; परिचर्चा, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह ने बांधा समां बिलासपुर। मर्यादा, भक्ति और लोकमंगल के संदेशों से भारतीय जनमानस को समृद्ध करने वाले गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य और आध्यात्मिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। सागा लेआउट स्थित शुभम् विहार में आयोजित भव्य तुलसी जयंती समारोह में साहित्यकारों, कवियों, समाजसेवियों और साहित्यप्रेमियों ने सहभागिता कर आयोजन को गरिमा प्रदान की। ओंकारेश्वर सेवा समिति, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी एवं…







