बिलासपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़

बिलासपुर: बिलासपुर में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. वे कभी लोगों को लूट रहे हैं तो कभी पीट रहें हैं. पुलिस ऐसे लोगों पर कार्यवाही तो कर रही है पर इस तरह के लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है. आज हम इस तरह के एक और मामले को आपके बीच लेकर आए हैं जिसमें सिरगिट्टी बन्नाक चौक के पास रहने वाले जय, राजा, भुरवा अपने अन्य साथियों के साथ मोहल्ले में रहने वाले लाला राजपूत  के घर 23 जून की रात घुस गए और लाठी, रॉड से तोड़ फोड़ की और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इतना सब हो गया और सिरगिट्टी पुलिस को भनक तक नहीं लगी. मामला उस समय सामने आया जब पीड़ित लाला राजपूत ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई. उसके बाद एक्टिव हुई पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया और फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी कर रही है.

 

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *