बिलासपुर: पूर्व विधायक ने डिप्टी सीएम अरुण साव से फ़ोन में की बात और सभी बेघर लोगों को घर दिलवाने की रखी माँग

बेघर हुए मेलापारा पीड़ित परिवार पूर्व विधायक से मिले और अपनी पीड़ा को रखा

बिलासपुर के मेलापारा में पिछले चार दिनों से सरकार का बुलडोज़र चल रहा है और लोगों के मकान ख़ाली करवा कर तोड़े जा रहे हैं इससे पहले दो दिन पूर्व मेलापारा में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा मेला पारा पहुँच कर कार्यवाही का विरोध किया गया था और सरकार से माँग की गई थी कि सरकार बरसात में लोगों को बेघर न करे और साथ में यह भी अधिकारियों से कहा था कि जहां शिफ्टिंग किया जा रहा है वहाँ मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत है उसको पहले ठीक कर ले फिर शिफ्टिंग करे और साथ ही साथ यह भी कहा था कि सभी परिवारों को घर दिया जाए, कोई भेदभाव न किया जाये, लेकिन सरकार की निर्दयता दिखी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल की माँग पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं किया गया है। पिछले चार दिनों से बीजेपी की सरकार ने जैसी कार्यवाही किया है उससे कई परिवारों को समस्या आयी और दिव्यांग लोगों के घर तोड़े गये और उनको भी मकान नहीं दिया गया।

आज मेलापारा के पीड़ित परिवार पूर्व विधायक से मिलने पहुँचे और अपनी पीड़ा को रखा, तो पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने डिप्टी सी एम अरुण साव से फ़ोन में बात की। साव दिल्ली प्रवास पर है और उनसे बिलासपुर में बुलडोज़र द्वारा जो निर्दयता किया जा रहा है उसकी शिकायत किया और कार्यवाही रोकने और सभी बेघर लोगों को घर देने की बात करके माँग रखी। डिप्टी सी एम ने आश्वासन दिया और कलेक्टर से बात करेंगे पूर्व विधायक को कहा।

पीड़ित महिलाओं ने यह भी कहा कि चुनाव के समय बीजेपी के प्रत्याशी और वर्तमान बिलासपुर के विधायक ने मेलापारा में वोट माँगते वक़्त यह कहा था कि किसी का भी घर नहीं तोड़ा जाएगा और चुनाव के बाद सभी के मकानों पर बुलडोज़र चला दिया गया।बीजेपी सरकार की वादा ख़िलाफ़ी से जनता नाराज़ है और महिलाओं ने यह भी कहा कि महतारी वंदन का १००० रुपये देने वाली बीजेपी सरकार ग़रीबों पर अत्याचार कर रही है।बीजेपी सरकार द्वारा लगातार बिलासपुर में बुलडोज़र चलाया जा रहा है पहले बस स्टैंड और अब मेलापारा में लोगों के मकान तोड़े जा रहे है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *