बिलासपुर: एसीबी की रडार में आने वाले और कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश की अवलेहना करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी TR साहू के निलंबन की मांग को लेकर NSUI आज शिक्षा व्यवस्था की शव यात्रा निकाल कर करेगा कलेक्ट्रेट का घेराव

विवादित जिला शिक्षा अधिकारी पर किसी बड़े मंत्री का आशीर्वाद, कलेक्टर का लाचार होना स्वाभाविक है: सूत्र

ACB की रडार में आ चुके TR साहू की जिला शिक्षा अधिकारी पद पर नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर नहीं, बल्कि नियमों के विरुद्ध की गई है: सूत्र

बिलासपुर में शिक्षा व्यवस्था की खामियों और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) टीआर साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने आज विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। NSUI ने शिक्षा व्यवस्था की ‘शव यात्रा’ निकालने और कलेक्ट्रेट का घेराव करने का ऐलान किया है।

आरोपों के घेरे में DEO टीआर साहू

NSUI का आरोप है कि जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही में शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,कलेक्टर अवनीश शरण के आदेशों की अवहेलना करने का भी उन पर आरोप है।

संगठन का कहना है कि DEO पर कार्रवाई न होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और छात्र-छात्राओं को नुकसान हो रहा है।

कलेक्टर अवनीश शरण की भूमिका पर सवाल

NSUI ने सवाल उठाया है कि कलेक्टर अवनीश शरण को DEO के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी क्यों हो रही है। संगठन का कहना है कि अवनीश शरण के संज्ञान में यह मामले पहले से हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

आपको बता दें कि कलेक्टर अवनीश शरण अच्छा करने की सोच रखते हुए कार्य करते हैं. उनके बेस्ट कार्य के ढेरों उदाहरणों में एक है दो राजस्व अधिकारियों को सस्पेंड करने की अनुशंसा करने वाला मामला.

शिक्षा व्यवस्था की शव यात्रा और घेराव

NSUI का विरोध प्रदर्शन दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि DEO टीआर साहू को जल्द निलंबित नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल, कलेक्टर अवनीश शरण या जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रशासन पर बढ़ते दबाव को देखते हुए, यह देखना होगा कि DEO पर कार्रवाई को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

आपको बता दें कि कलेक्टर अवनीश शरण अच्छा करने की सोच रखते हुए कार्य करते हैं. उनके बेस्ट कार्य के ढेरों उदाहरणों में एक है दो राजस्व अधिकारियों को सस्पेंड करने की अनुशंसा करने वाला मामला.

यह प्रदर्शन जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग के साथ हो रहा है। NSUI का कहना है कि वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।

 

 

 

CG: एक जिले के शिक्षा विभाग में षड्यंत्र के तहत सीधे-साधे शिक्षकों को फंसाकर, कठोर कार्रवाई का भय दिखाकर एक बड़े अधिकारी के इशारे पर उनसे मोटी रकम वसूलने का चल रहा खेल: सूत्र

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    5 एकड़ जमीन पर घमासान: खबर से राजभवन तक शिकायत, अब GGV का बड़ा स्पष्टीकरण—‘किसी को जमीन देने की कोई योजना नहीं’

    स्टैंडिंग कमेटी के एजेंडा-7 को लेकर उठे सवालों के बाद मामला गरमाया; शिकायतकर्ता ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की, विश्वविद्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर जमीन आवंटन से किया साफ इनकार   बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGV) की करीब 5 एकड़ जमीन को लेकर उठा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर सामने आई खबर के बाद मामला राज्यपाल तक पहुंचा और शिकायत के जरिए कथित जमीन आवंटन प्रस्ताव को निरस्त करने तथा मामले में कार्रवाई की…

    Continue reading
    बिलासपुर: मोहम्मद अजीज के अमर गीतों की शाम में रेवती यादव होंगी खास मेहमान

    लखीराम ऑडिटोरियम में दिग्गजों के सुरों के बीच 8 साल की बाल प्रतिभा मयंशी खण्डेलवाल की प्रस्तुति बनेगी शाम का खास आकर्षण मोहम्मद अजीज की आवाज फिर होगी जिंदा, 9 अगस्त को लखीराम में सजेगी सुरों की यादगार महफिल ‘वॉइस ऑफ मोहम्मद अजीज’ बिजय अजीज बिखेरेंगे सदाबहार नगमों का जादू, बिलासपुर में गूंजेंगे बॉलीवुड के अमर गीत बिलासपुर। कुछ आवाजें वक्त के साथ खामोश हो जाती हैं, लेकिन उनके गीत कभी नहीं मरते। ऐसी ही अमर आवाज के मालिक रहे मशहूर पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद अजीज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *