बिलासपुर: लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन 12 अप्रैल से, कलेक्टर-एसपी ने निरीक्षण कर लिया जायजा

नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल को

बिलासपुर: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। जिला कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र संबंधी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अफसर अवनीश शरण एवं एसपी  रजनेश सिंह ने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निर्देशन पत्र कलेक्टर के न्यायालय कक्ष क्रमांक 20 में लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र की अंतिम तिथि आयोग द्वारा 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान 13 अप्रैल, 14 अप्रैल और 17 अप्रैल को अवकाश रहेगा। 13 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 14 अप्रैल को रविवार और 17 अप्रैल को रामनवमी अवकाश के कारण निर्देशन पत्र नहीं लिया जायेगा। नामांकन निर्देशन पत्रों की जांच 20 अप्रैल 2024 को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदाता सूची का अवलोकन एवं सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने के लिए मंथन सभा कक्ष की गैलरी में व्यवस्था की गई है। विधानसभा वार अपडेट मतदाता सूची का अवलोकन यहां किया जा सकता है। डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर को इस कक्ष का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी स्थल पर जमानत राशि भी लिया जायेगा। महिला सहित सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 25 हजार रूपये जमानत राशि निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को इसका आधा राशि अर्थात साढ़े 12 हजार रूपये लगेगा। बशर्त उन्हें जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। कार्यालय के 100 मीटर की परिधि के भीतर केवल 3 वाहन आ सकेंगे। उम्मीदवार सहित केवल 5 लोग ही नामांकन के लिए भीतर प्रवेश कर सकेंगे। सूचनाके लिए के लिए माईक भी लगाए गये हैं। कलेक्टर-एसपी ने आज अधिकारियों के साथ नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए। कक्ष की घड़ी में समय का मिलान किया। इन्टरनेट सुविधा भी चेक कर रिपोर्ट प्राप्त किए। उम्मीदवारों के कलेक्टरोट गेट से न्यायालय कक्ष तक जाने के लिए बैरिकेड्स खड़े किए गये हैं। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मुक्त चुनाव चिन्हों का नोटिस बोर्ड में प्रदर्शन भी किया गया है। संभावित उम्मीदवारों एवं लोगों के चुनाव संबंधी मार्गदर्शन के लिए जगह-जगह बैनर एवं सकेंतक भी लगाये गये हैं। नामांकन प्रक्रिया में सहयोग के लिए एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा को एआरओ बनाया गया है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी  शिव कुमार बनर्जी, एडीएम आरए कुरूवंशी, एडिशनल एसपी अर्चना झा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *