बिलासपुर: ऑनलाइन सायबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारकों पर की गई बड़ी कार्रवाई, 19 लोग गिरफ्तार
बिलासपुर (छ.ग.) में रेंज सायबर थाना द्वारा की गई कार्रवाई में ऑनलाइन सायबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारकों पर कड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस ने इन म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पी.ओ.एस. एजेंट (फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला) और दो बैंक कर्मचारी शामिल हैं। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में रेंज सायबर थाना और एसीसीयू टीम…








