बिलासपुर: राज्य के पेट्रोल पंपों में फूड लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त, विधायक सुशांत ने उठाया था मुद्दा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के पेट्रोल पंपों में फूड लाइसेंस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इस निर्णय को खाद्य विभाग ने लागू किया है। यह कदम बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा पिछले साल विधानसभा के बजट सत्र में उठाए गए मुद्दे के बाद उठाया गया।

विधायक ने खाद्य मंत्री से सवाल किया था कि पेट्रोल पंपों को संचालन के लिए फूड लाइसेंस की आवश्यकता क्यों है और यह किस अधिनियम या नियम के तहत लागू किया गया था? इसके साथ ही, उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इस नियम को समाप्त करने का प्रस्ताव शासन के समक्ष लंबित है और यदि हाँ, तो कब तक इसे समाप्त किया जाएगा?

इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा था कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 के अंतर्गत “छत्तीसगढ़ मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल ऑयल (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) आदेश, 1980” के तहत पेट्रोलियम उत्पादों के विक्रय हेतु रिटेल सेलिंग लायसेंस फूड लाइसेंस की अनिवार्यता थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस नियम को समाप्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

अब खाद्य विभाग ने इस प्रक्रिया को पूरा करते हुए पेट्रोल पंपों से फूड लाइसेंस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है, जिससे पेट्रोल पंप संचालकों को राहत मिली है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *