बिलासपुर पुलिस ने स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में हुई नाबालिग बालिका की हत्या की गुत्थी 3 घण्टे में सुलझाई

बिलासपुर: स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में एक नाबालिग बालिका की हत्या के मामले को बिलासपुर पुलिस ने महज तीन घण्टे के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में हत्या का आरोपी एक नाबालिग बालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भापुसे) घटना स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर जरूरी निर्देश दिए।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी 2025 की शाम करीब 07:00 बजे 5 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। 25 फरवरी 2025 को सुबह उसका शव स्वर्णिम ईरा कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान से बरामद हुआ। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्यवाही शुरू की गई और 03 घण्टे के भीतर हत्या के आरोपी नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया गया।

घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी कॉलोनी में रहने वाला था, और बाहरी कोई व्यक्ति इस घटना में शामिल नहीं था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर 05 टीमों का गठन किया गया, जिनमें से 03 टीमों को कॉलोनी के मजदूरों और उनके बच्चों से पूछताछ करने का जिम्मा सौंपा गया।

सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला कि नाबालिग बालक मृतिका को हाथ पकड़ कर घटना स्थल की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उस बालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। इस मामले में बाल कल्याण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है और आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस टीम की तत्परता और संयुक्त कार्यवाही के परिणामस्वरूप यह मामला शीघ्र सुलझाया गया।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *