बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास शराब तस्करी पकड़ाई, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर: थाना तोरवा अंतर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास आबकारी विभाग की टीम ने एक बड़ी शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। यहां अन्य प्रांत से लाए गए मदिरा की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रायगढ़ निवासी संदीप कुमार (30 वर्ष), जो मूल रूप से भिवानी, हरियाणा का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 12 नग रेड लेबल और 02 नग ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की की बोतलें बरामद की गईं। कुल 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब, जो हरियाणा प्रांत की थी, जब्त…








