बिलासपुर: पुलिसकर्मी का हुआ ई-चालान
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर जिला यातायात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सवारी चलते हुए पुलिसकर्मियों का ई-चालान किया। यह कार्यवाही जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों समेत आमजन को ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। 28 फरवरी 2025 को पुलिस वर्दी पहने हुए पुलिसकर्मियों द्वारा तीन सवारी करते हुए दुपहिया वाहन (वाहन क्रमांक CG 10 BM 3098) चलाने…









