बिलासपुर: जमीन का फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विकास मांझी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर: सिविल लाईन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास मांझी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने में शामिल था। आरोपी के खिलाफ सिविल लाईन थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के घर से कूटरचित दस्तावेज बरामद किए, जिसमें मूल रजिस्ट्री के दस्तावेज, ऋण पुस्तिका और बैंक के दस्तावेज़ शामिल थे।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है: प्रार्थी यतिन्द्र बर्मन निवासी अलका एवेन्यू, उस्लापुर ने बताया कि आरोपी विकास मांझी और उसके साथियों ने मिलकर विजय लक्ष्मी शर्मा और रामेश्वर पांडेय के नाम से फर्जी जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और अमरचद बर्मन को 1.75 करोड़ रुपये में उस भूमि का सौदा कर दिया। जब प्रार्थीगण ने उक्त जमीन की बिक्री के लिए ग्राहक ढूंढे, तो पाया कि यह जमीन रजिस्ट्री के बावजूद भूमिहीन है। इसके बाद लिखित शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस ने आरोपी विकास मांझी से मुख्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए। आरोपी को 13 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी
– विकास मांझी, पिता चंडीचरन मांझी (उम्र 52 वर्ष), निवासी गीताजली बिहार, श्रीराम केयर अस्पताल के पीछे, थाना सिविल लाईन, बिलासपुर।

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *