बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
रेवती यादव बोलीं – श्रीकांत वर्मा एक सफल कवि, साहित्यकार और कुशल नेतृत्व के धनी थे बिलासपुर। आज नगर के प्रमुख स्थान, प्रधान डाकघर के सामने स्थित वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं राजनेता स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने श्रीकांत वर्मा के साहित्यिक, राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को साझा…








