बिलासपुर: भूपेश बघेल और अटल श्रीवास्तव के करीबी, निष्कासित नेता अभय नारायण के बेटे अमितेष राय पर लगा गरीबों का राशन गबन करने का गंभीर आरोप
गरीबों के राशन पर डाका? बिलासपुर में राशन घोटाला उजागर: निष्कासित नेता अभय नारायण के बेटे अमितेष राय पर 285 क्विंटल चावल गबन का आरोप, एफआईआर की तैयारी बिलासपुर — छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरीबों के हक के सरकारी राशन के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकान आई.डी. नं. 401001134 से संबंधित यह घोटाला सहकारी समिति खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा द्वारा चलाई जा रही प्रणाली के माध्यम से उजागर हुआ है। दुकान…









