बिलासपुर: प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की तहसील कोटा की बैठक संपन्न
सेवानिवृत्त लिपिकों का हुआ सम्मान, कोटा तहसील इकाई का पुनर्गठन बिलासपुर: प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की तहसील स्तरीय बैठक आज जनपद कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त लिपिकों — कन्हाई सिंह कवर, उदल प्रसाद यादव, दरस राम कौशिक और जगताप सिंह — को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक के पश्चात कोटा तहसील इकाई का पुनर्गठन किया गया। नवगठित इकाई में नवल सिंह पैकरा को तहसील अध्यक्ष, मनोज साहू को सचिव, संतोष चंद्राकर को कोषाध्यक्ष, रमाकांत रजक…









