📢 बिलासपुर सुनो! रफी की आवाज़ में डूबने, सुरों की बारिश में भीगने और संगीत को जीने का मौका… आज शाम 6 बजे

शहर में गूंजेगी रफी की अमर आवाज़ – रफी नाइट 2025 आज शाम!

छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कला संगम समिति के बैनर तले ऐतिहासिक संगीतमय संध्या

पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में होगा भव्य आयोजन

बिलासपुर।शहरवासियों के लिए संगीतप्रेम की एक शानदार और यादगार शाम आज दस्तक देने जा रही है। सुरों के सम्राट मोहम्मद रफी को समर्पित “रफी नाइट 2025” का भव्य आयोजन आज शाम 6 बजे, शहर के प्रतिष्ठित पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में होने जा रहा है।

यह संगीतमय संध्या न केवल रफी साहब के अमर गीतों की श्रद्धांजलि होगी, बल्कि बिलासपुर की सांस्कृतिक भूमि पर स्थानीय प्रतिभाओं के सशक्त प्रदर्शन की गूंज भी बिखेरेगी।

 🌟 स्टार कलाकारों से सजेगी सुरों की शाम

इस कार्यक्रम में बिलासपुर के सबसे प्रतिभाशाली और लोकप्रिय उभरते गायक कलाकार अपनी आवाज़ से रफी साहब के स्वर्णिम युग को जीवंत करेंगे:

🎶 जितेंद्र सिंह ठाकुर
🎶 अन्नपूर्णा ठाकुर
🎶 मयूरी खण्डेलवाल
🎶 कनक साहू
🎶 अनुपम शुक्ला
🎶 योगा आनंद साहू
🎶 ऋषि पूरी गोस्वामी
🎶 सागर साहू
🎶 दीपक मिश्रा
🎶 वर्षा तिवारी

इन सुरों की गंगा को संगीतमय आधार देने के लिए शहर के बेहतरीन म्युज़िशियन रहेंगे मंच पर –
🎹 शिवा मेश्राम,नितिन मेश्राम,गोवर्धन दादा, भूपेंद्र सिंह, और अनुपम शुक्ला।

🎼 एक आयोजन, जो बन जाएगा यादों की अमिट संध्या

इस भव्य कार्यक्रम की परिकल्पना और निर्देशन कर रहे हैं समिति के प्रेरणास्त्रोत परमवीर मरहास, जिनके नेतृत्व में दीपक जावलकर, दिलीप सराफ, और जितेंद्र सिंह ठाकुर जैसे समर्पित सांस्कृतिक योद्धाओं ने इसे संभव बनाया है।

-🔔 बिलासपुर तैयार हो जाइए – आज सुर, संगीत और श्रद्धा का संगम होगा

शहरवासियों से अपील है कि समय से पहुंचकर इस अविस्मरणीय शाम का हिस्सा बनें और अपने परिवार सहित रफी साहब के कालजयी गीतों में डूबकर एक सांस्कृतिक पर्व का आनंद लें।

प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन सीटें सीमित हैं – इसलिए समय पर पहुंचकर अपनी जगह सुरक्षित करें।

-🗓️ तारीख: आज
🕕 समय:शाम 6 बजे
📍 स्थान: पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागार, बिलासपुर

🎙️ आइए, मोहम्मद रफी के सुरों में एक शाम के लिए फिर लौट चलें उस सुनहरे युग में, जहां गीतों में आत्मा बसती थी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *