बिलासपुर: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, रिटायर्ड सैनिकों को किया गया सम्मानित

रक्षा सूत्र बांधकर छात्रों ने जताया वीर सैनिकों के प्रति सम्मान

बिलासपुर | कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, लालबहादुर शास्त्री नगर, बिलासपुर में “ऑपरेशन रक्षासूत्र” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने हाथों से बनाए गए लगभग 800 रक्षा सूत्र रिटायर्ड सैनिक महेंद्र कुमार राणा को सौंपे गए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित राणा ने बच्चों को कारगिल विजय दिवस की महत्ता बताते हुए देश सेवा की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सच्चा देशप्रेम केवल वर्दी में नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों में होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र हित में कार्य करने की प्रेरणा दी और कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी.के. चौकसे द्वारा उपस्थित सभी रिटायर्ड सैनिकों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य चौकसे ने कहा कि सेना के योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, और छात्रों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति की भावना से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए और रिटायर्ड सैनिकों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया गया।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *