बिलासपुर: मित्रता दिवस पर महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच, ‘परिवर्तन – एक आशा किरण’ द्वारा रंगारंग आयोजन
बिलासपुर। महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और मित्रता दिवस के अवसर को खास बनाने के उद्देश्य से ‘परिवर्तन – एक आशा किरण’ संस्था द्वारा एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक किरण पाठक और प्रीती ठक्कर रहीं, जिन्होंने महिलाओं के लिए मेंहदी, राखी थाली सजावट, स्वीट डिश मेकिंग और लकी गेम जैसी अनेक रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री किरण सिंह थीं। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में चुन्नी मौर्या और बिना ठक्कर उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन जज रीना शाव द्वारा…
















