बिलासपुर: डॉ. सुषमा पंड्या को मिला “इंटरनेशनल अचीवर अवार्ड-2024”, बढ़ाया बिलासपुर का मान
बिलासपुर: डॉ. सुषमा पंड्या को “ज्ञान उदय फाऊंडेशन” कोटा राजस्थान के द्वारा समाज सेवा एवं मार्गदर्शन, विभिन्न प्रकार के सामाजिक कल्याण कार्य हेतु, उत्कृष्ट “इंटरनेशनल अचीवर अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया है। डॉ. सुषमा पंड्या स्वतंत्र लेखिका, कवियित्री एवं सामाजिक सलाहकार हैं। इनके द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्कृष्ट सामाजिक कल्याण के कार्य संपादित किए जाते हैं। इनको विभिन्न संस्थाओं के द्वारा कई अवार्ड प्राप्त हुआ है। डॉ सुषमा महिला सेवा सत्संग समूह एवं “आनंद सागर सेवा प्रवाह” NGO की संस्थापिका एवं अध्यक्ष हैं। समूह के…















