बिलासपुर: सरकार बदलने के बाद अकबर खान और तैयब हुसैन पुलिस को लगने लगे गुण्डे
बिलासपुर: जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा सूची खोलने का आदेश जारी किया गया है। इसके बाद से पुलिस कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन को अभ्यासिक अपराधी मानने लगी है. पुलिस की माने तो दोनों के विरूद्ध वर्ष 2002 से लगातर अपराधिक गतिविधियों जैसे राय होकर मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली-गलौज, जान से मारने…
















