बिलासपुर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुमति से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में किया जा रहा है. इसको लेकर क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने आज होटल सिल्वर ओक में प्रेस कांफ्रेंस की. पदाधिकारियों ने बताया कि इसमें छत्तीसगढ़ के सभी नवोदित क्रिकेट खिलाड़ियों को 6 टीमों में विभक्त करके उनका आपस में मैच कराया जा रहा है. इसका उद्देश्य भविष्य में अच्छे क्रिकेटरों की पहचान करके उनको एक उज्जवल भविष्य का अवसर…
रायपुर शंकर नगर निवासी कंचन सेन गुप्ता के बेटे विश्वजीत सेन को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार बिलासपुर: रायपुर शंकर नगर निवासी कंचन सेन गुप्ता का 43 वर्षीय बेटा विश्वजीत सेन व्यपार विहार बिलासपुर में सनराइज थाई स्पा सेंटर चलाता है. इस सेंटर में कार्य करने वाली दिल्ली निवासी महिला कर्मी ने संचालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीडिता कि शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है. खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी. …
बिलासपुर: खाद्य विभाग में चोरी छुपे हो रहे भ्रष्टाचार को एक लीडिंग पेपर ने प्रमाण के साथ उजागर किया, उसके बाद कलेक्टर ने अपनी छवि बचाने के लिए तुरंत एक्शन लिया और शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर 16 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया है. जिन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाई गई है वो ग्राम कुरेली, केकराड़, भरनी, देवरीकला, विजयपुर, उड़ेला, सिंघनपुरी, राजपुर, अमसेना, लिदरी, कोपरा, बेलगहना, सकेरी, सकर्रा, सालहेकापा एवं देवतरा की हैं. इसके अलावा शासकीय उचित…
बिलासपुर: परिवर्तन – एक आशा की किरण द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सेल्फी विथ आशियाना अभियान चलाया गया। उक्त जानकारी मीडिया को देते हुए आशा की किरण की टीम सदस्य श्रीमती प्रीति ठक्कर ने कहा कि हम गर्मी में नारियल पानी पीने के बाद उसे फेंक देते है, जिससे कचरा फैलता है और गंदगी होती है. प्रीति ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि अब आप नारियल पानी पीने के बाद उसे फेंके न बल्कि पक्षियों के लिए घोंसला बनायें…
बिलासपुर: कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बिलासपुर शहर में पानी संकट और लगातार बिजली बंद होने के मुद्दे पर ध्यान देने की मांग की है। विजय पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही अधिकारी बेकाबू हो गए हैं, जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है, बिलासपुर शहर 46 डिग्री पर जल रहा है, पर गरीब जनता अपनी प्यास बुझाने के लिए तरस रही है। बिलासपुर के कई हिस्सों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रही…
बिलासपुर: कलेक्टर के निर्देश पर खनि अमला बिलासपुर द्वारा गत दिनों ग्राम जोंधरा तहसील मस्तूरी में खनिज रेत के भंडारण का मौका जांच किया गया। मौका जांच मेंअशोक कर्ष निवासी अकलतरा द्वारा लगभग 120 हाईवा/1440 घन मीटर रेत भंडारित होना पाया गया। मेसर्स सुमन इंटरप्राइजेज केप्रो. जितेंद्र सिंह को स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति क्षेत्र में लगभग 200 हाईवा/2400 घन मीटर रेत भंडारित होना पाया गया। खनिकर्म विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त दोनों प्रकरणों में मौके पर रेत भंडारण अनुज्ञप्ति संबंधी दस्तावेज एवं भंडारित रेत की…
बिलासपुर: कार्तिक कत्थक नृत्य केंद्र की छात्राओं ने अखिल लोक कला पुणे द्वारा आयोजित भारत महोत्सव में भाग लेकर अपने गुरु भूपेंद्र बरेठ के मार्गदर्शन में कथक नृत्य के प्रत्येक कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। साथ ही अपने गुरु केंद्र तथा बिलासपुर शहर का नाम भी गौरवांवित किया। सब जूनियर कैटेगरी में स्वरित बरेठ एवं अनुष्का सिंह ने प्रथम स्थान, अनमीषा सुमन ने द्वितीय स्थान तथा अद्विता भोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जूनियर कैटेगरी में कनिष्क चित्रकार…
बिलासपुर: नगर पंचायत बोदरी की EWS जमीन में दिन रात हो रही अवैध खुदाई. उक्त जानकारी कांग्रेस नेता विजय वर्मा ने न्यूज़ हब इनसाइट को दी. उन्होंने बताया कि जहां खुदाई हो रही है वो जमीन वार्ड 10 में है. जिसकी लिखित शिकायत नगर पंचायत बोदरी की सीएमओ के पास 18 मई को की गई है पर इस पर आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है.
अकबर खान एवं उसके साथी प्रार्थिया को उसके घर से बेदखल कर अवैध कब्जा करने की कर रहे थे कोशिश- पुलिस अकबर खान के अन्य फरार साथियों की भी की जाएगी जल्द ही गिरफ्तारी- पुलिस बिलासपुर: पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया कुमारी संगीता बंजारे द्वारा थाने में शिकायत की गई कि अकबर खान में उसके साथी उसके घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रार्थिया जिस मकान में विगत 50 वर्ष से रह रही थी उसे अकबर खान एवं…