बिलासपुर: गोस्वामी म्यूजिक क्लासेस के विद्यार्थियों का थाईलैंड के लिए हुआ चयन, शानदार प्रस्तुति देकर बढ़ाएंगे अपने गुरु देवेंद्र गोस्वामी का मान
थाईलैंड वासी गोस्वामी म्यूजिक क्लासेस के विद्यार्थियों का देखेंगे टैलेंट बिलासपुर: गोस्वामी म्यूजिक क्लासेस के विद्यार्थियों ने पुणे में आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता “भारत उत्सव 2024” में मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया. शास्त्रीय संगीत एकल गायन ( सब जूनियर) में स्मृति कटैलिहा ने तृतीय स्थान, जूनियर में तानिया लोनिया, सीनियर में प्रतिभा तिवारी और ओपन में ज्योति यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं, कल्पना साहू द्वितीय स्थान पर रही. इसी तरह सुगम संगीत (गज़ल गायन) में मास्टर विकास गोस्वामी ने…

















