बिलासपुर: लापरवाह खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया पर भी की जानी चाहिए कड़ी से कड़ी कार्यवाही

बिलासपुर: खाद्य विभाग में चोरी छुपे हो रहे भ्रष्टाचार को एक लीडिंग पेपर ने प्रमाण के साथ उजागर किया, उसके बाद कलेक्टर ने अपनी छवि बचाने के लिए तुरंत एक्शन लिया और शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर 16 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया है. 

जिन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाई गई है वो ग्राम कुरेली, केकराड़, भरनी, देवरीकला, विजयपुर, उड़ेला, सिंघनपुरी, राजपुर, अमसेना, लिदरी, कोपरा, बेलगहना, सकेरी, सकर्रा, सालहेकापा एवं देवतरा की हैं. इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य दुकान विजयपुर एवं केकराड़ में खाद्यान्न अनियमितता पाए जाने पर दुकान निरस्तीकरण की कार्रवाई एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान उड़ेला में दुकान निलंबन की कार्रवाई की गई है.

तखतपुर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) ने बताया कि उनके द्वारा 13 शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत खाद्यान्न व्यपवर्तन/अनियमितता की प्रतिपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया है। तय समय में खाद्यान्न प्रतिपूर्ति नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर राजस्व वसूली की कार्यवाही की जाएगी.

यहाँ ये बात से समझ से परे है कि इतना सब हो गया और खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया को भनक नहीं लगी. इस तरह के लापरवाह अधिकारी पर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए; क्योंकि जो अधिकारी अपने विभाग में हो रहे भ्र्ष्टाचार को पकड़ नहीं पाए ऐसे अधिकारियों को लूप लाइन में रखना चाहिए और किसी डेसिंग पर्सनाल्टी वाले अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपना चाहिए जो शासन की छवि बरकरार रखते हुए जनता हित में काम करे.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *