बिलासपुर: विजय पांडेय ने की गरीबों के लिए चिंता जाहिर, कहा- 46 डिग्री पर जल रहे बिलासपुर में पेयजल के संकट से हलकान गरीब जनता

बिलासपुर: कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बिलासपुर शहर में पानी संकट और लगातार बिजली बंद होने के मुद्दे पर ध्यान देने की मांग की है। विजय पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही अधिकारी बेकाबू हो गए हैं, जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है, बिलासपुर शहर 46 डिग्री पर जल रहा है, पर गरीब जनता अपनी प्यास बुझाने के लिए तरस रही है। बिलासपुर के कई हिस्सों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है, लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं, पर उनके सुनने वाला कोई नहीं है, जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने तक जनता के साथ थे, अब उनकी समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध नहीं है।

विजय पांडेय ने मीडिया को बताया कि बिलासपुर में तालापारा, जूना बिलासपुर, कुदुदंड, कतियापारा, दयालबंद, अरपा पार सहित कई क्षेत्रों में पानी संकट है, लोग घण्टों तक पानी टैंकर का इंतजार करते हैं, फिर भी समय में पानी मिल जाये, नहीं कहा जा सकता। भीषण गर्मी में लोग दो बार नहाने की सोचते हैं। वहीं, पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसी तरह बिजली की स्थिति भी खराब है, कभी भी, किसी भी समय बिजली बंद हो जाती है। भीषण गर्मी में बच्चे, वृद्ध, बीमार लोगों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, अधिकारियों से बात करें तो एक ही जवाब मिलता है, मेंटेंस, ओवरलोड के कारण है।

विजय पांडेय ने कलेक्टर से मांग की है कि पानी की कमी और बिजली व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराएं ताकि जनता सुकून के पल बिता सके।

विजय ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, शहर वहीं 15 साल पुरानी व्यवस्था में पहुंच गई है। लगातार अपराध हो रहे हैं, छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं और मजबूर जनता असहाय बनी हुई है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *