बिलासपुर: नाटक कौमुदी महोत्सव की तैयारी जोरों पर, अभिनय की बारीकियों को जानने जुड़ रहे शहर के युवा कलाकार
बिलासपुर: शहर की प्रतिष्ठित रंग संस्था संगम नाट्य समिति के बैनर तले बिलासपुर में 30 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का आयोजन नेहरू चौक के पास स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर में किया जा रहा है। जिसमें शहर के युवा रंगकर्मी पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं। कार्यशाला में अभिनय की बारीकियों पर हुए नये तकनीक और बदलाव पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कार्यशाला का निर्देशन युवा और अनुभवी रंगकर्मी शैलेन्द्र कुशवाहा के दिशा निर्देशन मे…

















