बिलासपुर: 11 को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन निकालेगी मशाल रैली

बिलासपुर: छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर चार सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी दो चरणों का आंदोलन घोषित। उक्त जानकारी संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने दी।

मांग

1- केंद्र के सामान महंगाई भत्ता एवं देय तिथि से लंबित DA एरियर!
2- चार स्तरीय वेतनमान
3- केंद्र के सामान गृह भाड़ा भत्ता!
4- 240 दिन के स्थान पर 300 दिन अर्जित अवकाश नकदीकरण!

इस सबन्ध में सुनील यादव प्रदेश महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन प्रान्त स्तर पर घोषित किया गया है जिसमें
प्रथम दिवस 11 सितंबर दिन बुधवार जिलों मै मशाल रैली एवं प्रदर्शन किया जायेगा और वहीं, द्वितीय दिवस 27 सितमबर दिन शुक्रवार को बिलासपुर के कर्मचारी अधिकारी सायंकाल 4 बजे कोनहेर गार्डन पोस्ट आफिस के पास एकत्रित होंगे वहां से मशाल रैली नेहरू चौक तक आयोजित होगी।

सुनील ने बताया कि नेहरू चौक में ज्ञापन व प्रदर्शन कार्यक्रम किया जावेगा। यदि शासन स्तर पर मांग पूरी नहीं होती है तो हम आंदोलन को दूसरे चरण की ओर ले जाएंगे जिसमें प्रदेश के सभी जिलों में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश 11 सितंबर के आयोजित मशाल रैली में सभी 54 विभागों के कार्यरत लिपिकों को शामिल होने की अपील की है। साथ ही प्रदेश के लिपिकों से आग्रह पूर्वक निवेदन किया है सभी लिपिक अपने अपने जिलों में मांग के समर्थन में मशाल रैली में अवश्य शामिल होएं और आंदोलन को सफल बनावे।

सुनील के साथ आंदोलन को सफल बनाने के लिए सूर्यप्रकाश कश्यप जिला अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा,प्रदीप तिवारी,सुनील नायडू,जितेंद्र मिश्रा,रजनी मेहर,जीतू शर्मा,राखी तिवारी,रामेश्वरी क्षत्रिय,पुष्पा श्रीवास्तव ,सागर चौबे,अनिल सिंह,कामता यादव,सी एस नोरके,संजय राज,मनोज साहू,उमेश चक्रधारी, सुमन्त यादव,प्रशांत पांडेय, हेमंत शर्मा सैकड़ों की संख्या में लिपिक साथी लगे हुएं हैं।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *