बिलासपुर: महंगाई भत्ते व अन्य मांगों को लेकर फेडरेशन की हुई आपात बैठक

बिलासपुर:  महंगाई भत्ते व अन्य मांगों को लेकर फेडरेशन में शामिल संघों के प्रतिनिधि मंडल का आवश्यक बैठक कल रात्रि 8 बजे कमल वर्मा फेडरेशन संयोजक की अध्यक्ताष में सम्पन्न हुई। लोक सभा चुनाव अचार सहिंता लागू होने के पूर्व 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू किये जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में रोष व्याप्त है. महंगाई भत्ता लागू नहीं होने से प्रदेश भर के कर्मचारियों ने आंदोलन का मूड बनाया हुआ है। सर्किट हाउस में हुए बैठक में कमल वर्मा प्रदेश संयोजक ने बताया कि हम लोग सभी जिम्मेदार अधिकारियों व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से महंगाई भत्ता लागू किये जाने की मांग की मांग को लेकर संपर्क में हैं.  शांति पूर्ण ढंग से प्रदेश के 5 लाख से अधिक कर्मचारी-अधिकारी व 1 लाख से अधिक पेंशनर को महंगाई भत्ता लागू किया जाना है इस हेतु संघ प्रयासरत हैं.

आज की बैठक में प्रमुख रूप से जी. आर चंद्रा, रोहित तिवारी, बी. पी. सोनी, सुनील यादव, सूर्य प्रकाश कश्यप, अश्वनी पांडेय, किशोर शर्मा, ब्रम्ह भट्ट, चंद्र शेखर पांडेय, संतोष वर्मा संचालनालय कर्मचारी संघ, अपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष,  अध्यक्ष रायपुर से प्रमुख रूप से उपस्थित होकर अपनी बात बैठक के समक्ष रखा गया सभी ने कर्मचारियों की भावना से अवगत कराया.

जिला सह संयोजक सुनील यादव  ने बताया कि महंगाई भत्ता के लिए पूर्व में हुए विधानसभा के पूर्व अनुमति मिल जाने के बाद आज तक कर्मचारियों को नहीं मिलने से एक बड़ा वर्ग नाराज चल रहा है. शासन को कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना चाहिए. हमारी मांग है कि समाज के सभी वर्गों में कर्मचारियों को भी रखा जाना उचित होगा. हम कर्मचारी वर्ग अचार सहिंता लागू होने के पूर्व महंगाई भत्ता प्रदेश के कर्मचारियों को लागू हो जाएगा उम्मीद में है.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *