बिलासपुर: कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल पुलिस महानिरीक्षक से मिला और जिले में बढ़ते अपराध, छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म, राह चलते लोगों की हत्या, चैन स्नैचिंग जैसे गंभीर अपराधों पर नियंत्रण करने तथा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर हुए एफआईआर को वापस लेने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रभारी, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय और गौरव ऐरी शामिल थे।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बिलासपुर जिले में अचानक बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। कल मस्तूरी क्षेत्र में एक तीन वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ अप्रिय घटना हुई, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। इसके पूर्व में भी अशोक नगर सरकंडा, सिरगिट्टी, और कोनी में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप जैसी घिनौनी घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार शहर और आसपास के क्षेत्रों में हत्याएं हो रही हैं, चाकू चलना आम बात हो गई है, और चैन स्कैनिंग जैसी घटनाएं भी हो रही हैं, जिससे आम जनता और विशेषकर माताओं, बहनों में एक भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। बच्चियां जब तक घर नहीं लौटतीं, गार्जियन चिंतित रहते हैं।
इसी तरह अब होस्टल में रहने वाली बच्चियों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। कल मस्तूरी ब्लॉक में अपने अधिकारों के लिए आंदोलनरत बच्चियों के समर्थन में एनएसयूआई के छात्र गए थे। उन्हें पचपेड़ी थाना में पांच घंटे बिठाकर रखा गया और उसके अगले दिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई, जबकि एनएसयूआई संगठन का उद्देश्य ही छात्र हित में काम करना है। उनके खिलाफ गलत तरीके से एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे वापस लिया जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर किया जाए, जिससे आम जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके।
Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…
पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…