बिलासपुर: अन्धविश्वास के चलते गांव की बजूर्ग महिला को प्रताड़ित कर जलाकर मारने की कोशिश

बिलासपुर: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मस्तुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने थाने में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी मॉ भुरी बाई को उसके गॉव के केजउ राठौर उसके परिवार वाले और वहां आये बैगा लोगों के द्वारा तू टोनही हमारे घर में भुत धराकर घर वालों को परेशान करते हो कहते हुए चेहरे, सीने एवं शरीर में जान से मारने की नियत से जला दिया है । घटना की जांच उपरांत थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक-29/2024 धारा 364,294,323,307,34 भादवि0 छ0ग0 टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियिम 2005 की धारा 05 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान घटना दिनांक से ही केजउ राठौर व उसके परिवार वाले एवं बैगा लोग मौके से फरार हो गये थे । जिनकी लगातार अलग-अलग टीम बनाकर पतासाजी हेतु कोरबा, जांजगीर एवं रायगढ़ रवाना की गई थी । लगातार आरोपियों के परिजनों के घर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर सुचना और सायबर से मिले इनपूट के आधार केजउ राठौर और उसके परिवार वालों को बाल्को जिला कोरबा से एवं दोनो बैगा को जिला जांजगीर चाम्पा से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया ।

पूछताछ पर यह पता चला कि केजउ राठौर के घर में अपनी बेटी और बहू के झाड़फूक के द्वारा ईलाज के लिए आपने दामाद संतोष राठौर को बैगा लाने के लिए बोला था जिस पर से संतोष अपने पहचान के देवी प्रसाद और धरम बैगा को अपने मोटर सायकल मे लेकर ग्राम भदौरा झाड़फूक कराने ले गया । ग्राम भदौरा में केजू राठौर के घर पर बैगा द्वारा केजउ राठौर की बेटी एवं बहू जो बीमार रहते थे उनकी झाड़ फूक की गई, अलग-अलग कर्मकांड मंत्र कर के द्वारा उनका भूत भगाने का प्रक्रिया किया गया , और सभी को दिगभ्रमित किया गया , तथा रात्रि में पुनः भूत भगाएंगे, करके सब को इकट्ठा करके पूजा पाठ का बहुत सारा सामान मंगाया गया जिसमें केजऊ का बेटा, उसके समधी, उसके दोनों दामाद भी शामिल थे रात्रि में पूजा पाठ के बाद पीड़िता को आरोपियों द्वारा उसके घर से घसीट कर लाया गया और तुम टोनही हो कह कर उसके साथ मारपीट की गई और हसिया से गर्म करके उसके हाथ पैर और शरीर को जलाया गया और उसे अधमरा करके छोड़ दिया गया फिर संतोष राठौर पुलिस आयेगा चलो भागो कहकर दोनो बैगा को अपने साथ वापस जॉजगीर ले गया । इस प्रकार उक्त आरोपियों के द्वारा अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से उन्हे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

आरोपी:-
01. केजउ राठौर पिता स्व0 विजय राठौर उम्र 56 साल साकिन भदौरा भांठापारा थाना मस्तूरी.
02 सुरेश उर्फ रीतू राठौर पिता .केजउ राठौर उम्र 28 साल साकिन भदौरा भांठापारा थाना मस्तूरी.
03 रवि उर्फ लल्ला उर्फ दद्दू राठौर पिता रामकुमार उम्र 23 साल साकिन धारा शिव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-’चांपा.
04..संतोष राठौर पिता स्व0धनसाय राठौर उम्र 38 साल साकिन पुरानी बस्ती वार्ड क्र0 12 जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-’चांपा.

05.देवी कहरा पिता स्व0मंगलूराम उम्र 48 साल साकिन ठाकुर देव मंदिर के पास भीमा तालाब जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-’चांपा.

06..धरम कहरा पिता गौतम कहरा उम्र 45 साल साकिन किकिरदा थाना बिर्रा हाल पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-’चांपा.

07 बिशाल नाथ राठौर पिता गोपालाराम उम्र 48 साल साकिन हालाहुली अटल चौक थाना खरसिया जिला-रायगढ़ (छ0ग0).

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *