बिलासपुर: माता-पिता रहें सतर्क, बच्चों को ट्यूशन भेजने से पहले शिक्षक का चरित्र जांच लें

बिलासपुर: पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ ट्यूशन टीचर के द्वारा की गई अश्लील हरकत को लेकर शिकायत दर्ज कराने आया था. आरोपी शिक्षक को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने एक 8 वीं की छात्रा के साथ पिछले एक साल से अश्लील हरकत कर रहा था. आरोपी शिक्षक का नाम ब्रह्मेश्वर सिंह है. जो बरहवांटोला महाराजगंज धुंधली (उत्तर प्रदेश) का है, पर वो वर्तमान में रिवर व्यू कॉलोनी रह रहा था. जब छात्रा उसके पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी तो वो डरा धमकाकर उसके साथ अश्लील हरकत करता था. जब उसकी बदमाशी बढ़ गई तो छात्रा ने अपनी आप बीती अपने परिजन को बताई. पुलिस की टीम ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *