बिलासपुर: खिलाड़ियों के प्रति कितने गंभीर हैं PWD संभाग-2 के अधिकारी

PWD संभाग 2 के लापरवाह अधिकारियों के कारण खिलाड़ी जुगाड़ के शेड में प्रैक्टिस करने को मजबूर

डेस्क- न्यूज़ हब इनसाइट (NHI) प्रमाण के साथ खबर प्रकाशित करने के लिए जाना जाता है। हमारा मानना है कि सरकारी योजनाओं का 100% लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। इसी को लेकर हमारी टीम ग्राउंड रिपोर्टिंग करती रहती है।

जब हमारी टीम बहतराई स्टेडियम पहुंची, तो टीम ने देखा कि तीरंदाजी के खिलाड़ी जुगाड़ से बनाए गए शेड के नीचे अपनी प्रैक्टिस कर रहे थे। जब हमने इस बारे में खेल अधिकारी एक्का से बात की, तो उन्होंने बताया कि शेड के निर्माण के लिए 6 लाख 60 हजार रुपए की राशि फरवरी में निर्माण एजेंसी PWD संभाग 2 को विधिवत भेज दी गई थी, बावजूद इसके शेड का निर्माण अब तक नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि जिस समय राशि भेजी गई थी, उस समय EE चौरसिया थे। वर्तमान में EE व्ही एन शास्त्री हैं।

जब हमने शास्त्री से बात की, तो उन्होंने बताया कि शेड निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

अधिकारियों को इस तरह के कामों को प्राथमिकता के साथ करना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके और वे मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमेशा तैयार रहें।

अब आप लोगों को समझ में आ गया होगा कि हमारे खिलाड़ी कितने मेहनती होते हैं। इन सारी परिस्थितियों के बावजूद वे मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। अगर जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समय से निभाएं, तो निश्चित ही हमारे देश के खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम और ऊँचा करेंगे।

अब देखते हैं कि हमारी इस खबर को पढ़ने के बाद PWD के समझदार अधिकारी खिलाड़ी हित में कितनी जल्दी शेड निर्माण कार्य को पूरा करते हैं।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *