बिलासपुर: परशुराम महिला समिति के द्वारा भव्य कीर्तन एवं नववर्ष समारोह का आयोजन, श्रीराम-हनुमान भजनों से गूंजा द्वारिकाधीश मंदिर

बिलासपुर: परशुराम महिला समिति के तत्वावधान में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ कीर्तन, नववर्ष, हनुमान जयंती एवं राम नवमी का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर हिन्दू संगठन द्वारा शोभायात्रा का भी सफल आयोजन किया गया, जिसके लिए समिति की ओर से हार्दिक बधाई दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन द्वारिकाधीश मंदिर में किया गया, जहाँ भगवान श्रीराम और बजरंगबली के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर प्रांगण भक्तिरस में डूबा नजर आया। कीर्तन में भाग लेकर अनेक महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान की महिमा का गुणगान किया।

इस समारोह में मुख्य रूप से राजू दीपक के साथ निम्न सदस्याएं उपस्थित रहीं

श्रीमती राजश्री मिश्रा, मंजुलता मिश्रा, शोभा मिश्रा, उमा त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, विनोदिनी दुबे, नेहा दुबे, गीतिका दुबे, रेखा पांडेय, सुषमा पाण्डेय, श्रद्धा शर्मा, सुमन शर्मा, प्रेमलता तिवारी, रमा तिवारी, कृष्णा दुबे, सीमा पांडेय, अर्चना शुक्ला, शशि तिवारी, साधना दुबे, सुशीला तिवारी, दिव्या चतुर्वेदी, पुष्पा शुक्ला, रश्मि शुक्ला, सुरुचि मिश्रा, मीरा दुबे, रीता तिवारी, विशालिनी दुबे, सुलेखा शर्मा, चित्रा तिवारी, ज्योति त्रिवेदी, सरला शर्मा, उमा शर्मा, सीमा भार्गव, अनुराधा तिवारी, राजनी तिवारी, नीतू दुबे, कृष्णा पाण्डेय, अल्का मिश्रा, शकुंतला दुबे सहित अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सभी ने भगवान श्रीराम व हनुमान जी की आराधना कर देश-समाज की समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती के साथ हुआ।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *